फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was killed in a dispute over burying a dog's body in a plot

Sonipat News: प्लाॅट में कुत्ते का शव दफनाने के विवाद में युवक की हत्या

Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed in a dispute over burying a dog's body in a plot
फोटो 17: सोनीपत के गोहाना ​स्थित गौतम नगर में युवक की हत्या के बाद शव लेने नागरिक अस्पताल में प - फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद
गोहाना। शहर के मोहल्ला गौतम नगर में कुत्ते का शव खाली प्लाॅट में दफनाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की सूआ मार कर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई की शिकायत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हत्या के बाद मृतक के घर में मातम का मंजर है। उनकी चार बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गौतम नगर के धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। उनके घर पास-पास में हैं। सबसे छोटे नसीब थे और वह कबाड़ी का काम करते थे। वह फेरी लगाकर पुराना समान खरीदते थे। शनिवार को नसीब और पड़ोसी राजू की आपस में कहासुनी हो गई थी। राजू शराब पीकर उनके भाई से गाली गलौज कर रहा था और कह रहा था अगर तू उससे रोकटोक करेगा तो जान से मार देगा।
विज्ञापन

शनिवार को राजू उनके भाई नसीब के घर के सामने प्लाॅट में मरा कुत्ता भी दफना रहा था, जिस पर उन्होंने मना कर दिया था। इस पर भी कहासुनी हुई थी। शनिवार रात को परिजन भतीजे के जन्मदिन की पार्टी बनाकर हुक्का पी रहे थे। उसी समय राजू उनके यहां पहुंचा और आवाज देकर नसीब को बुलाया। नसीब ने गेट खोला तो राजू ने उस पर नुकीले सुए से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीब की छाती में बाई तरफ दिल के ऊपर और बाई तरफ पसली में वार किया। इसके बाद राजू भाग गया। परिजन नसीब को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नसीब की चार बेटियां हैं, जिनमें सबसे छोटी लगभग छह माह की है। जांच अधिकारी संदीप ने शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोप को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed