फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was duped of Rs 5 lakh in the name of providing him an online job.

Sonipat News: ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से पांच लाख ठगे

Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 5 lakh in the name of providing him an online job.
सोनीपत। ऑनलाइन नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने फर्जी वेबसाइट, फर्जी दस्तावेज और नकली कंपनियों के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित को जब नौकरी नहीं मिली तो ठगी का पता लग सका। यह मामला साइबर थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनीपत निवासी गोपाल कृष्ण ने साइबर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि 12 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने कहा था कि वह जॉब कंसल्टेंसी फाइंड टू करियर डॉट कॉम से निकिता ठाकुर है। उसने कहा था कि उनके प्रोफाइल के अनुसार चार कंपनियों उन्हें नौकरी देने के लिए उपयुक्त मानती हैं।
विज्ञापन

निकिता ने बताया था कि इसके 5,950 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा, जिसकी वैधता दो वर्ष बताई गई। इसके बाद जोसेफ डेनियल नामक व्यक्ति को उनका रिलेशनशिप मैनेजर बताकर बात कराई गई। उसने विभिन्न चरणों के साक्षात्कार, टेस्ट और एग्रीमेंट प्रक्रिया के नाम पर बार-बार राशि जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित से अलग-अलग तिथियों पर कुल नौ बार में करीब 5 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए गए। पीड़ित के अनुसार ठगों ने उन्हें ब्लैकरॉक कंपनी के नाम पर फर्जी तरीके से टेलीफोन पर साक्षात्कार कराया गया। यहां तक की टेक्निकल टेस्ट राउंड, सैलरी डिस्कशन पैनल और एम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट बॉन्ड के नाम पर भी पैसे ऐंठे गए।

जब उन्होंने बार-बार ईमेल और कॉल के माध्यम से नौकरी के बारे में पूछा तो कंपनी के सभी नंबर बंद हो गए। बाद में उन्हें पता चला कि यह वेबसाइट, दस्तावेज फर्जी हैं और उनके साथ ठगी की गई। उन्होंने पुलिस की हेल्पलाइन 1930 पर जानकारी दी और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
इसका ध्यान रखें
- किसी भी वेबसाइट या संस्था की प्रामाणिकता जांचे बिना भुगतान न करें।

- अनजान कॉल या ईमेल पर निजी जानकारी या बैंक विवरण साझा न करें।

- नौकरी, लोन या इनाम के नाम पर मांगी गई रकम से सावधान रहें। कोई भी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्था पहले शुल्क नहीं लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed