फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was attacked with lethal weapons, his wife's immoral relations were blamed for the attack.

Sonipat News: युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी के अनैतिक संबंधों को बताया जिम्मेदार

Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with lethal weapons, his wife's immoral relations were blamed for the attack.
खरखौदा। युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ने बताया कि उनके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और फायर भी किया। गनीमत रही की फायर मिस हो गया। आरोप है कि यह हमला पत्नी के अनैतिक संबंधों का नतीजा है। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि बुधवार को वह सोनीपत में अपनी बुआ के यहां भात में गए थे। कुछ दिन पहले ही दोस्त बना नरेंद्र भी वहीं मिल गया। नरेंद्र ने एक लड़की की शादी में कन्यादान के लिए साथ जाने की जिद की। खरखौदा से पिपली की तरफ गाड़ी मोड़ने पर नरेंद्र ने कुछ देर रुकने की बात कही।
विज्ञापन

नीचे उतरे ही दूसरी गाड़ी में मोनू और उसके कुछ साथी आ गए। उन्हें देखते ही नरेंद्र भाग गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही नकाबपोश युवक ने गोली मारने के लिए कहा। मोनू ने उस पर पिस्तौल से फायल किया मगर वह मिस हो गया। इसके बाद सभी ने उसकी डंडों से पिटाई की। मोनू ने सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर माचने पर हमलावर भाग गए। नरेंद्र ने इसकी सूचना घरवालों को दी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का मोनू से संबंध है। उसने समझाया तो पत्नी ने मोनू के बहकावे में आकर उस पर ही केस दर्ज करा दिया है। अब यह हमला भी इसी मामले में कराया गया है। शक है कि नरेंद्र भी उनके साथ मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed