फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man sleeping on the street was attacked with a sharp weapon on his neck

Sonipat News: गली में सो रहे युवक की गर्दन पर नुकीले हथियार से हमला

Thu, 13 Jun 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on the street was attacked with a sharp weapon on his neck
राई। गांव भैरा बांकीपुर में गली में सो रहे युवक की गर्दन पर देर रात हमलावर ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घायल हमलावर का चेहरा नहीं देख सका। हालांकि उसने गांव के युवक पर शक जताया है। उसके साथ घायल का तीन माह पहले झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


गांव भैरा बांकीपुर निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह रात को घर के बाहर गली में सो रहे थे। देर रात अचानक उनकी गर्दन में दर्द हुआ। वह उठे तो देखा एक युवक गली से भागकर जा रहा था। उसने देखा कि युवक ने उनकी गर्दन पर किसी नुकीले हथियार से हमला किया है। परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे। अंकित का आरोप है कि तीन महीने पहले उसका गांव के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। उसे शक है कि उसी रंजिश में उस पर नुकीले हथियार से हमला किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed