{"_id":"623f6a6f9b67bb59a94afb0e","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-shot-in-an-old-enmity-came-out-in-the-side-sonipat-news-rtk642153885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवक को मारी गोली, बाजू में लगकर निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवक को मारी गोली, बाजू में लगकर निकली
विज्ञापन
गांव सबौली के पास बाइक सवार दो भाइयों पर कार सवार हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक की बाजू में लगकर निकल गई। हमले के बाद बाइक सवार दोनों भाई नीचे गिर गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नांगल कलां निवासी विनोद कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर शाम भाई मनोज के साथ बाइक पर सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने गांव सफियाबाद जा रहा था। जब वह गांव सबौली में पहुंचे तो इसी दौरान आई-20 कार में सवार उनके गांव का मोहित दो साथियों संग आया और उनकी बाइक के आगे कार अड़ाकर उन्हें रुकवा लिया। इसके बाद मोहित ने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी बाजू में लगकर निकल गई। गोली लगने के बाद वह और उसका भाई बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद कार सवार हमलावर वहां से फरार हो गए।
विनोद ने वारदात की सूचना डायल-112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में डॉक्टर ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। उसने बताया कि उनका करीब दो-ढाई साल पहले मोहित के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में उस पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
गांव नांगल के युवक ने सबौली में उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने गांव के युवक पर साथियों संग आकर गोली मारने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली