फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man posing as a customer fled with a garland of 15,000 rupee notes.

Sonipat News: ग्राहक बनकर आए युवक 15 हजार की नोटों की माला लेकर भागे

Fri, 05 Jun 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man posing as a customer fled with a garland of 15,000 rupee notes.
फोटो  सोनीपत में मिशन चौक पर ई-रिक्शा से आगे बाइक पर भागते सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध झपटमारो - फोटो : योगेश कुशवाहा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मिशन चौक क्षेत्र में वीरवार दोपहर को दो बाइक सवार झपटमार दुकानदार से 15 हजार रुपये की दो माला लेकर भाग गए। झपटमार एक जनरल स्टोर एवं हार-पगड़ी की दुकान पर वारदात की। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
मिशन चौक के निकट पवन कुमार जनरल स्टोर एवं हार-पगड़ी की दुकान है। वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक पर सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए। एक युवक दुकान के अंदर जाकर शादी समारोह में उपयोग होने वाली नोटों की माला दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन

पवन कुमार ने ग्राहक समझकर उसे मालाएं दिखाने लगे। इसी दौरान आरोपी ने बड़ी चालाकी से दुकान में रखी 10 हजार और 5 हजार रुपये तक की माला उठा लीं। दुकानदार कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपी दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े साथी के भाग गया। वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि आसपास मौजूद लोग भी उनको नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। सीसीटीवी में दोनों युवक भागते दिखाई दे रहे हैं।


व्यापारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता
दिनदहाड़े हुई वारदात से स्थानीय व्यापारियों में रोष है। उनका कहना है कि व्यस्त बाजारों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed