फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man he knew had shot the woman, son got him nominated

Sonipat News: परिचित युवक ने मारी थी महिला को गोली, बेटे ने कराया नामजद

Fri, 02 Aug 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
A young man he knew had shot the woman, son got him nominated
खरखौदा। थाना कलां मार्ग स्थित छोटूराम काॅलोनी में प्रसाद बांटने के लिए घर से निकली इंदुबाला को गोली उनके परिचित ने मारी थी। महिला के बेटे धीरज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ तेज कर दी है। घायल महिला का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

धीरज का कहना है कि उनकी मां इंदुबाला उर्फ बेबी शाम को पीर पर प्रसाद चढ़ाकर बांट रही थी कि तभी रोहतक मार्ग, खरखौदा का ही रहने वाला राजेश आया और पिस्तौल से गोली चला दी थी। इससे एक गोली उनकी मां को पसलियों में जा लगी। उन्होंने अपनी मां को इलाज के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। धीरज का कहना है कि आरोपी उनका जानकार है और कुछ समय से उसके साथ उनका विवाद चला आ रहा है। आरोपी ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को धोखे से अपने नाम करवा लिया था और एक प्लाॅट के पैसों के विवाद के साथ ही एक मामला जमीन का भी है। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने उसकी मां पर जानलेवा हमला किया है।
विज्ञापन

वर्जन

घायल महिला के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जीत बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed