{"_id":"6a1751baa76bb19a7d06b960","slug":"a-young-man-died-after-colliding-with-a-stationary-truck-three-others-are-in-critical-condition-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154620-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खड़े ट्राला से टकराने से युवक की मौत, तीन की हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खड़े ट्राला से टकराने से युवक की मौत, तीन की हालात गंभीर
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल रोड पर ट्राला में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते राहगीर। संवाद
- फोटो : Archive
सोनीपत। मुरथल रोड पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क किनारे बिना सुरक्षा संकेत और पार्किंग लाइट के खड़े ट्राले से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
गांव तिहाड़ खुर्द निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात अपने भतीजे सुधांशु तथा दोस्तों कमलदीप और अरुण के साथ कार से मुरथल गए थे। देर रात करीब एक बजे वापसी के दौरान जब वे मुरथल रोड स्थित एक दोपहिया एजेंसी के पास पहुंचे तो सड़क के बाईं ओर खड़े ट्राला से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। उस समय कार प्रदीप चला रहे थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार ट्राला चालक ने वाहन को सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ा किया हुआ था। ट्राला पर न तो पार्किंग लाइट जल रही थी और न ही कोई सुरक्षा संकेत लगाया गया था। अंधेरा होने के कारण ट्राला दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सुधांशु को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप, कमलदीप और अरुण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के समय ट्राला चालक उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के शेखपुरा निवासी नितिन मौके पर मौजूद था। सूचना मिलने पर सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। बाद में पीजीआई रोहतक पहुंचकर घायल प्रदीप के बयान दर्ज किए गए। शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

फोटो :: सोनीपत के मुरथल रोड पर ट्राला में टकराने से क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते राहगीर। संवाद- फोटो : Archive