फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man consumed poison after reaching his in-laws' house and sent a message to his nephew before his death.

Sonipat News: ससुराल पहुंचकर युवक ने खाया जहर, मौत से पहले भांजे को मैसेज भेजा

Fri, 24 Oct 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poison after reaching his in-laws' house and sent a message to his nephew before his death.
फोटो :48: राकेश का फाइल फोटो
सोनीपत। कालूपुर के कीर्तिनगर में एक युवक ने अपनी ससुराल में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी के पांच माह से मायके में रहने से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के भाई के बयान पर उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्थान के भादरा निवासी भजनलाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राकेश ने नौ साल पहले सोनीपत के कालूपुर की पूजा से प्रेम विवाह किया था। पूजा के परिवार से उनकी पहले से रिश्तेदारी थी जिसके चलते दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन

राकेश की पत्नी पूजा अब पांच महीने से मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे राकेश अपनी ससुराल पहुंचा था। उसने ससुराल में घर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके चलते उसने जहर निगल लिया। बाद में पुलिस ने राकेश को नागरिक अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को सोनीपत पहुंच राकेश के भाई भजनलाल ने बताया कि भाई के ससुराल वालों ने उसके जहर खाने के बारे में बताया था। राकेश कई दिन से मानसिक रूप से परेशान था। उसने आत्महत्या से पहले अपने भांजे सोहनलाल को मैसेज भेजा था। भजनलाल का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बार-बार धमकाया और झूठे मामलों में फंसाने की बात कही थी।


राकेश के भाई की शिकायत पर सिटी थाना सोनीपत पुलिस ने उसकी पत्नी के पिता, मां, भाइयों व मामा समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



वर्जन-युवक ने जहर खाकर जान दी है। जिसमें आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।-इंस्पेक्टर राजू, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed