फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman with a reward of Rs 5,000 arrested in case of fraudulently selling a truck

Sonipat News: धोखाधड़ी से ट्रक बेचने के मामले में पांच हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A woman with a reward of Rs 5,000 arrested in case of fraudulently selling a truck
सोनीपत। धोखाधड़ी से ट्रक बेचने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के मामले में आरोपी पांच हजार की इनामी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-3 की रहने वाली मंजू उर्फ कोमल है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई। गांव असावरपुर निवासी जेंद्र कुमार ने 24 दिसंबर, 2020 को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि आहुलाना निवासी अजय कुमार ने अपना ट्रक उन्हें दे रखा था। ट्रक को उसने 15 दिसंबर, 2020 को मुरथल रोड पर अमूल फैक्टरी के पास खड़ा कर दिया था। 18 दिसंबर को रात साढ़े नौ बजे ट्रक गायब मिला था। मामला संदिग्ध मिलने पर मुरथल पुलिस ने 27 जनवरी, 2021 को जेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने बताया था कि उसने मंजू के मिलकर ट्रक को यूपी के मुरादाबाद के नईम को बेच दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed