फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman who was going to attend the thirteenth day ceremony at a relative's house died in an accident.

Sonipat News: रिश्तेदारी में तेरहवीं की रस्म में जा रही महिला की हादसे में मौत

Thu, 29 Jan 2026 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A woman who was going to attend the thirteenth day ceremony at a relative's house died in an accident.
सोनीपत। गांव नाथूपुर के पास जीटी रोड पर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर इको गाड़ी उसमें जा घुसी। हादसे में गाड़ी सवार महिला की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव जैनपुर निवासी सुमित ने बताया कि वह अपनी इको गाड़ी से ड्यूटी पर कुंडली जा रहा था। मुरथल में उनका दोस्त गांव मुरथल निवासी ललित मिला। ललित की पत्नी मंजू (35) का मायका कुंडली में है। मंजू को मायके वालों के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं की रस्म में जाना था। ललित ने अपनी पत्नी मंजू को उनकी गाड़ी बैठा दिया। जब वह नाथूपुर के पास पहुंचे तो आगे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार ट्रक में घुस गई। जिससे दोनों को गहरी चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी हरीशचंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मंजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed