फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman gave birth to a daughter in Jayanagar Special Express

Sonipat News: जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस में महिला ने बेटी को दिया जन्म

Mon, 09 Sep 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
A woman gave birth to a daughter in Jayanagar Special Express
सोनीपत। अंबाला से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 04652 जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस में रविवार को गर्भवती महिला की डिलिवरी होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची और महिला को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरपीएफ थाना को शाम 6:15 बजे सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 04652 जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला परिवार के साथ अंबाला से बिहार के जिला दरभंगा के गांव कहवा जा रही थी। करनाल स्टेशन से निकलने के बाद गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद किन्हीं कारणवश ट्रेन को आधा घंटा के लिए पानीपत के बाबरपुर स्टेशन पर रोका गया तो महिला ने ट्रेन में ही एक बेटी को जन्म दिया।
आनन-फानन में सोनीपत आरपीएफ की टीम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। उन्होंने ट्रेन के 6:45 बजे सोनीपत पहुंचने पर महिला को परिवार सहित एंबुलेंस से जिला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

फिलहाल गर्भवती महिला व बच्ची दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला का पति रामशंकर मेहनत मजदूरी करता है, जो पत्नी को लेकर अपने गांव जा रहा था। महिला की डिलिवरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed