फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A watch will be kept on those arriving at BPS Women's University under the influence of alcohol.

Sonipat News: बीपीएस महिला विवि में शराब पीकर आने वालों पर रहेगी नजर

Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
A watch will be kept on those arriving at BPS Women's University under the influence of alcohol.
कुलपति प्रो. सुदेश और कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव को अल्कोहल एनालाइजर की जानकारी देते मुख्य सुरक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां ने परिसर की सुरक्षा और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए अल्कोहल एनालाइजर की सुविधा शुरू की है। इस आधुनिक उपकरण के जरिए जरूरत पड़ने पर किसी भी कर्मचारी, छात्रा, आगंतुक या अन्य व्यक्ति के शराब पीने की जांच की जा सकेगी।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश और कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा से उपकरण के संचालन और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यह आधुनिक अल्कोहल एनालाइजर जांच के समय फोटो भी लेता है और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, अनुशासित और स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसर में किसी भी व्यक्ति को शराब पीकर आने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी के नशे में होने की आशंका होगी तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अल्कोहल एनालाइजर से उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने सभी से विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करने और परिसर की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने कहा कि यह उपकरण केवल अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से खरीदा गया है। इसका उपयोग जरूरत पड़ने पर नियमों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों, छात्राओं और आगंतुकों से जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अनिल बल्हारा ने उपकरण के बारे में बताया कि यह आधुनिक तकनीक से लैस है और जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed