{"_id":"6a085aa0259d1ffc3c0ed5f7","slug":"a-tempo-traveller-hit-a-sister-in-law-a-sister-in-law-and-an-innocent-child-standing-outside-a-temple-sonipat-news-c-197-1-snp1015-154068-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंदिर के बाहर खड़ी ननद-भाभी और मासूम बच्ची टेंपो ट्रैवलर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंदिर के बाहर खड़ी ननद-भाभी और मासूम बच्ची टेंपो ट्रैवलर ने मारी टक्कर
Sat, 16 May 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 16 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव खेवड़ा के पास हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर जाने के लिए स्कूटी के पास खड़ी महिला ननद-भाभी और छह माह की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। ननद की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
गांव झुंडपुर की रहने वाली पूजा ने बहालगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह 12 मई को अपनी छह माह की बेटी भूमि और ननद मुस्कान (18) के साथ अपने देवर की स्कूटी पर सवार होकर गांव खेवड़ा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हुई थीं।
दर्शन करने के बाद जब वह मंदिर के बाहर अपनी स्कूटी के पास खड़ी थीं तो झुंडपुर की ओर से आए तेज गति टेंपो ट्रैवलर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। पूजा ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल से उनको कुंडली स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन दिन बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
पूजा ने बताया कि उनकी ननद मुस्कान का अब भी उपचार चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पूजा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।