{"_id":"692b534e55618a725a0f4a26","slug":"a-speeding-car-hits-an-innocent-child-his-condition-is-critical-sonipat-news-c-197-1-snp1012-146024-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ में अनियंत्रित कार ने गांव समसीपुर निवासी अभिषेक (6) को टक्कर मार दी। मासूम गंभीर रूप घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
बिहार के बेगुसराय जिला के गांव समसीपुर निवासी नूतन ने बताया वह अपने परिवार के साथ बहालगढ़-दीपालपुर रोड पर किराए पर रहती हैं। वह अपने 6 साल के बेटे अभिषेक कुमार के साथ परचून की दुकान पर गई थीं। दुकान के पास अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से वह बेटे को एक निजी अस्पताल में ले गईं। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल में भी बच्चे की हालत बिगड़ गई। इस कारण उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेजा गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने नूतन की शिकायत के आधार पर कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।