{"_id":"668c77f0e6c94d5106059806","slug":"a-special-plan-will-be-prepared-to-break-the-chain-of-drug-addiction-sonipat-news-c-197-1-snp1004-120953-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशे की चेन तोड़ने के लिए तैयार होगा विशेष प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशे की चेन तोड़ने के लिए तैयार होगा विशेष प्लान
Tue, 09 Jul 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 42- सोनीपत के लघु सचिवालय में मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजू
सोनीपत। जिले में नशे की चेन को तोड़ने के लिए अधिकारी विशेष प्लान तैयार कर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे, ताकि इस समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। यह निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सोमवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ राष्ट्रीय समन्वय केंद्र (एनकोर्ड) की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।
वीडियो काॅन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में शिक्षण संस्थान के आसपास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि सभी स्कूलों में नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए। शिक्षण संस्थान अपने परिसर में नशे के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए बैनर भी लगवाएं। साथ ही एक शिकायत व सुझाव पेटी लगवाई जाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। नशे की बिक्री को लेकर एनसीबी के 9050891508 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। शिकायतकर्ता की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने सभी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि साइकोट्रोपिक दवाओं की खुदरा, थोक व स्टॉकिंग के लिए प्रत्येक लाइसेंस धारक को साथी एप पर ऑनलाइन एंट्री करनी होगी। अन्यथा उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। इस दौरान डीसीपी नरेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार व डीए सुनील खत्री मौजूद रहे।