फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A society was formed and action was demanded against the accused of extorting crores

Sonipat News: सोसाइटी बना करोड़ों ऐंठने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A society was formed and action was demanded against the accused of extorting crores
सोनीपत। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसाइटी बना लोगों को झांसे में लेकर हजारों करोड़ रुपये ठगने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने सांसद व विधायक आवास के बाहर रोष जताने के बाद ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि सोसाइटी के संचालक विदेश में बैठे हैं।
विज्ञापन


ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी, ठगी, जालसाजी और अनुबंधीय दायित्वों के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था। मध्यप्रदेश के इंदौर में पंजीकृत सोसाइटी का गठन बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत किया गया था। सोसाइटी 16 सितंबर, 2016 से एमपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में कार्य कर रही है। सोसाइटी ने लोगों को झांसे में लेकर उनसे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) जैसी बचत योजनाओं में रुपये जमा कराए। निवेशकों को आकर्षित करने को खूब प्रचार किया। जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग जुड़ते चले गए। लोगों को कहा गया कि उनकी परिपक्वता राशि (मैच्योरिटी) का भुगतान समय पर किया जाएगा। सोसाइटी ने निवेशकों को जोडऩे पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की बात कही। जिससे लोगों ने अपने परिचितों को जोड़ दिया। पीडि़त ने भी एक हजार के करीब लोगों को जोड़ा था। कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। बाद में पता लगा था कि सोसाइटी की तरफ से फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को मजदूर संगठन सीटू से जुड़े संयोजक पवन वशिष्ठ, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छह साल पहले कानून बन चुका है कि इस तरह की ठगी के शिकार लोगों को छह माह में उनकी राशि दिलाई जाएगी। उसके बावजूद इस मामले में कोई पहल नहीं हो रही है। उन्होंने ठोस कार्रवाई कर राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed