फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A procession was taken out with the 'pot' of the contract labor system tied around the neck.

Sonipat News: ठेका प्रथा रूपी हांडी को गले में बांधकर निकाला जुलूस

Sat, 04 Jul 2026 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with the 'pot' of the contract labor system tied around the neck.
फोटो : सोनीपत शहर में ठेका प्रथा रूपी हांडी गले में बांधकर जुलूस निकालते संविदा सफाई कर्मचारी।
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा रूपी हांडी गले में बांधकर शहर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जुलूस नगर निगम कार्यालय से रेलवे रोड, गीता भवन चौक, बस अड्डा, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, मॉडल टाउन, कच्चे क्वार्टर बाजार, सुभाष चौक होते हुए वापस निगम कार्यालय तक निकाला गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम में प्रस्तावित पांच साल के टेंडर का विरोध करते हुए सरकार से संविदा कर्मचारियों को निगम के रोल पर लेने, समान काम के लिए समान वेतन देने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से अपील करते हुए कहा कि जो ठेका प्रथा रूपी जो हांडी कर्मचारियों के गले में बांधी गई है उसे उतारने का काम करें। उन्हें पक्के रोजगार की गारंटी दे। अन्यथा यह प्रदर्शन ऐसे ही लगातार चलता रहेगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान मुकेश टांक ने की जबकि संचालन सचिव सावन कुमार ने किया।

उन्होंने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से दोबारा ड्यूटी पर लिया जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस दौरान रविंद्र, युधिष्ठिर, मुकेश कर्मा, सोनू, रितेश, अमित, विजय तोमर, विजय, अनीता, सुनीता, पूनम, माया, रेखा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed