फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A procession was held on the death anniversary of Swami Shraddhanand Saraswati

Sonipat News: स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा निकाली

Mon, 23 Dec 2024 06:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
A procession was held on the death anniversary of Swami Shraddhanand Saraswati
फोटो 04- सोनीपत के गीता भवन चौक पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर शोभा यात्रा निकालत
सोनीपत। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर सोमवार सुबह वेद प्रकाश मंडल की तरफ से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। शोभा यात्रा में विद्यार्थियों व शहरवासियों ने स्वामी श्रद्धानंद की शिक्षाओं का गुणगान किया।
विज्ञापन


डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वीके मित्तल ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर स्वामी धर्मानंद के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज से किया गया। दिव्य धाम गुरुकुल के प्राचार्य महेश ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज के संन्यासी थे, जिन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय सहित अनेक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की व हिंदू समाज और भारत को संगठित करने में भूमिका अदा की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की 23 दिसंबर 1926 में मृत्यु हो गई थी। स्वामी धर्मानंद ने विद्यार्थियों को स्वामी श्रद्धानंद की तरह सच्चे देशभक्त व देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली विद्यापीठ, दिव्य धाम गुरुकुल गन्नौर व अन्य विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शोभा यात्रा का समापन सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। शोभायात्रा में रमेश आर्य, वेद प्रकाश आर्य, सुदर्शन मंत्री, प्रधान वेद प्रचार मंडल देवेंद्र आर्य, सुधांशु व उदय कुमार के साथ विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed