फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A procession chanting the name of Hari was taken out, glorifying the Lord.

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाल किया प्रभु का गुणगान

Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A procession chanting the name of Hari was taken out, glorifying the Lord.
फोटो 09- सोनीपत की गुड़ मंडी में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गुड़ मंडी स्थित श्रीराम मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला से तुलसी पूजन व आरती के साथ प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी गुड़ मंडी, न्यू मिशन कॉलोनी, जवाहर नगर होते हुए सुंदर सिंह के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न जगह श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। प्रभातफेरी में शुक्रताल धाम में 8 से 14 जनवरी तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार भी किया गया। संकीर्तन में समिति के प्रवक्ता रघु कुमार दास, भागवत तत्व दास, शांत नरसिंह दास ने भगवान श्रीकृष्ण व रामजी के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। बताया कि इस्कॉन केंद्र, कुरुक्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय स्टार प्रचारक एचजी गोविंद कृष्ण दास 4 जनवरी को कामी रोड स्थित सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर में होने वाले संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। संकीर्तन में श्याम सिंह रावत, युग धर्मदास, सीए कृष्ण कुमार गर्ग, सुंदर सिंह, मास्टर जगदीप पांचाल, रमेश वत्स, बलवान गौरांग दास, कृष्ण गोपाल, मंजू, अद्भुत अवतार दास, जयभगवान, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed