फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A pledge was taken to maintain peace, security, and an atmosphere of harmony in the region.

Sonipat News: क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया

Thu, 16 Jul 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A pledge was taken to maintain peace, security, and an atmosphere of harmony in the region.
फोटो : सोनीपत के सिविल लाइन ​थाने में एचएसओ रविंद्र सिंह के साथ बैठक करते विभिन्न मार्केट एसोसि
सोनीपत। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-व्यापारी समन्वय बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि बाजारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी बिना देरी पुलिस तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े अपने सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। थाना प्रभारी ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस और व्यापारियों ने आपसी सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में गीता भवन मार्केट एसोसिएशन, रेलवे रोड-झंडी रोड के अध्यक्ष जतिन डेम्बला, प्रधान हिमांशु कुकड़ेजा, विनीत गुप्ता, बिट्टू जैन, कच्चे क्वार्टर मार्केट के प्रधान जवाहर चांदना, नरेश छाबड़ा और यशपाल तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed