{"_id":"6aff1dbeceb4e56a5c075c7f","slug":"a-platform-for-young-talents-their-talent-was-showcased-in-various-fields-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164220-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा प्रतिभाओं का सजा मंच, विभिन्न विधाओं में दिखी युवाओं की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा प्रतिभाओं का सजा मंच, विभिन्न विधाओं में दिखी युवाओं की प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो :सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में शुरू हुए दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव के दौरान समूह नृत्
- सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने ने किया दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुरू
- सहकारिता मंत्री ने युवाओं से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने का किया आह्वान
-समूह नृत्य, लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी दिखा रहे हुनर
फोटो 38 से 42 तक:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का मंच सज गया। युवाओं ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में 485 युवा छह अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
महोत्सव का शुभारंभ सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। इस वर्ष महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक गीत, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक वाद्य संगीत, कविता लेखन और चित्रकला को शामिल किया गया है। इन विधाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। इससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व का भी विकास होता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के साथ संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सहेजकर रखना चाहिए। महोत्सव की थीम के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल, प्रो. राजकला, नगराधीश सिमरन, भाजपा महामंत्री तरुण देवीदास,मेजर संजय श्योराण भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्तर तक दिखेगी प्रतिभा
कैबिनेट ने कहा कि जिला युवा महोत्सव के विजेता राज्य स्तर और राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत के युवा अपनी कला और मेहनत से जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
युवाओं की कला को मिल रहा मंच
डीसीआरयूएसटी के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि जिला युवा महोत्सव युवाओं को कला, संस्कृति और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच दे रहा है। नशे का दुष्प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार, रिश्तों और बच्चों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा कौशल विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में लगानी चाहिए।