{"_id":"67df1257b2047e7bea0f2b50","slug":"a-person-who-came-to-the-hospital-to-get-medicine-died-in-a-road-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134101-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल में दवा लेने आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल में दवा लेने आए व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दवा लेने जा रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीण ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर उनकी मौत हो गई।
पानीपत के गांव नौल्था निवासी जतिन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अजीत दांत की दवा लेने के लिए गांव खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल जा रहे थे। वह गामड़ी से पैदल खानपुर कलां जा रहे थे तो बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। राहगीरों ने उनके पिता को अस्पताल पहुंचाया, मगर वहां से उनको रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।