{"_id":"62d42fe04428ed683b2fb37f","slug":"a-person-committed-suicide-by-hanging-in-khevda-village-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: चोरी का आरोप लगने से आहत व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, लगा था यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: चोरी का आरोप लगने से आहत व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, लगा था यह आरोप
Sun, 17 Jul 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:20 PM IST
सार
पत्नी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने टावर से बैटरी चोरी करने का झूठा आरोप लगाया था। उससे आहत होकर पति ने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में चोरी का आरोप लगाने से आहत गांव खेवड़ा के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पत्नी ने इल्जाम लगाया कि पड़ोसी ने उसके पति पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे आहत होकर उसके पति ने जान दी है। पुलिस ने महिला के बयान पर पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा निवासी मनोज (43) ने अपने घर के अंदर तूड़े (भूसा) के कमरे में फंदा लगा लिया। मनोज की पत्नी सुमन घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। सुमन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। उनका एक बेटा व एक बेटी हैं।
विज्ञापन
उसके पति पर पड़ोसी आनंद ने टावर की बैटरी चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे उसका पति आहत था। आनंद ने उसके पति से कहा था कि चोरी करने से अच्छा तो तू आत्महत्या कर लेता। इसी परेशानी व झूठे आरोपों से आहत होकर उसके पति ने घर में तूड़े के कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही महिला के बयान पर पड़ोसी आनंद के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने पड़ोसी पर उसके पति को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। जिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।