फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A neighbor raped a six year old girl

Sonipat News: पड़ोसी ने छह साल की बच्ची से किया दुराचार

Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A neighbor raped a six year old girl
गोहाना। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली छह साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। युवक ने बच्ची को अपने घर ले जाकर जघन्य कृत्य किया। बच्ची के परिजनों को मामले का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उनकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला सुनील उनकी बच्ची को उठाकर अपने घर में ले गया। उनकी बच्ची अक्सर सुनील के बच्चों के साथ खेलती थी। आरोपी ने उनकी बच्ची के साथ दुराचार किया। उनकी पत्नी बेटी को तलाशते हुए आरोपी के घर गई तो मामले का पता चला। आरोपी ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। परिजनों ने उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयान पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वर्जन
बच्ची से दुराचार करने की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -ऋषिकांत, एसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed