फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A modern park will be built in Barona village at a cost of Rs 51 lakh.

Sonipat News: बरोणा गांव में 51 लाख से बनेगा आधुनिक पार्क

Wed, 18 Feb 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A modern park will be built in Barona village at a cost of Rs 51 lakh.
सोनीपत। गांव बरोणा में आधुनिक पार्क बनाया जाएगा। पार्क बनने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को फायदा होगा। इस पार्क के निर्माण पर 51.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने इसके लिए दोबारा से टेंडर लगाया है। आवंटन होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने के लिए जिन गांवों की जमीन का अधिग्रहण कर रखा है उनमें एचएसआईआईडीसी की ओर से ग्राम विकास योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सैदपुर गांव में पार्क का निर्माण करके ग्रामीणों को सौंपा जा चुका है। एचएसआईआईडीसी ने बरोणा गांव में भी पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दोबारा टेंडर लगाया गया है। पहले एक एजेंसी ने टेंडर डाला था लेकिन उसने पार्क का निर्माण करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में यह होंगी सुविधाएं

बरोणा गांव में करीब आधा एकड़ में पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क की चहारदीवारी बनाई जाएगी। साथ ही पार्क के चारों तरफ वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर जगह उपलब्ध होगी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। वहीं, बुजुर्गों के बैठने के लिए छतरीनुमा कैनोपी का निर्माण किया जाएगा।




वर्जन

ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम विकास योजना के तहत बरोणा गांव में पार्क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 51.05 लाख रुपये का दोबारा टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर आवंटन होने के बाद पार्क का निर्माण कराया जाएगा। -जगदीश कादियान, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed