फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A memorandum was submitted to the SDM to ensure the implementation of the new UGC regulations.

Sonipat News: यूजीसी का नया कानून लागू करवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 03 Feb 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Feb 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SDM to ensure the implementation of the new UGC regulations.
गोहाना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम 2026 को लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते
गोहाना। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के एससी-बीसी युवा एकता मंच ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यूजीसी के नए कानून पर रोक लगाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि यह कानून तुरंत और सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समाज में शोषण और जातिगत भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यूजीसी का नया कानून बेहद जरूरी है। रोहित वेमुला जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऑन रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार ऐसी घटनाएं 118 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।
विज्ञापन

धर्मवीर प्रजापति ने मांग की कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 को बिना ढिलाई के लागू किया जाए। साथ ही जो ईपीटी कमेटी में एससी, बीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed