फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A masked man entered the house with the intention of stealing, but ran away for fear of being caught

Sonipat News: चोरी की नीयत से घर में घुसा नकाबपोश, पकड़े जाने के डर से भागा

Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
A masked man entered the house with the intention of stealing, but ran away for fear of being caught
गन्नौर। खिजरपुर अहीर में नकाबपोश व्यक्ति एक घर में चोरी की नीयत से घुस गया। घर में मौजूद दो भाइयों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह घर की छत से कूद कर भाग गया। मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खिजरपुर अहीर माजरा निवासी सुमित ने बताया कि वह 13 जून की रात को अपने भाई के साथ घर पर सो रहा था। रात को उन्हें कुत्ते भौंकने की आवाज सुनाई दी तो उठकर सीसीटीवी कैमरे जांचे। इसमें एक व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उनके घर में घुस रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने भाई के साथ मिल कर व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घर की छत से कूद कर भाग गया। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके घर में घुस कर किसी व्यक्ति ने उनकी बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed