{"_id":"696e8f1916a0288f6806993a","slug":"a-man-entered-the-world-university-of-design-at-3-am-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148460-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में तड़के तीन बजे घुसा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में तड़के तीन बजे घुसा व्यक्ति
Tue, 20 Jan 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में तड़के तीन बजे एक व्यक्ति घुस गया। आरोप है उसने विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों से बहस करने और हॉस्टल में जाकर दरवाजों पर दस्तक दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विवि के चीफ वार्डन ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हो गया। उसकी गतिविधियों से छात्र-छात्राएं घबरा गए। आरोपी ने कुछ छात्रों के साथ बहस की और हॉस्टल क्षेत्र में पहुंचकर दरवाजों पर दस्तक दी। इससे हॉस्टल में रह रहीं छात्राएं डर गईं।
विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद राई थाना पुलिस को सूचित किया गया। चीफ वार्डन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और दिल्ली के द्वारका निवासी देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बाद में परिवार के लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। उनका करीब पांच साल से उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।