फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a man arrest in women's murder case

चार हजार लेकर सरपंच की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
a man arrest in women's murder case
कुंडली। गांव प्रीतमपुरा के सरपंच की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने सरपंच की फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से यूपी के आगरा के गांव बाहरोड पहाड़पुरा फिलहाल फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला राजीव है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने सरपंच से महज चार हजार रुपये लेकर वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। उसने बताया कि सरपंच ने अपनी पत्नी के हाथ पकड़ लिए थे और मैंने पीछे से चुनरी खींचकर उसका गला दबा दिया था।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव प्रीतमपुरा के सरपंच अनिल की पत्नी प्रीति (35) की 26 जुलाई की रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि शनिवार तड़के प्रीति ने घर में फंदा लगा लिया है। इसी बीच सूचना यह भी आई थी कि सरपंच की पत्नी का शव सेक्टर-7 क्षेत्र में सुनसान स्थान पर पड़ा था और वहां से किसी ने इसे अस्पताल पहुंचाया है। बाद में पुलिस ने प्रीति के भाई चिराग दिल्ली निवासी कपिल के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया तो महिला का गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने भाई कपिल को रात को बुलाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार किया था। जिसने बताया था कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर ले रखा है। अब पुलिस ने मामले में सरपंच की राई स्थित फैक्टरी में काम करने वाले राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मी ने चुनरी से दबाया था गला
आरोपी राजीव ने बताया कि सरपंच ने उसे अपनी गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा रखा था। आगे की सीट पर वह अपनी पत्नी के साथ बैठा था। गांव प्रीतमपुरा के पास सरपंच ने कार को रोककर अपनी पत्नी को दबोच लिया था। इसी दौरान उसने पिछली सीट से प्रीति की चुनरी से उसका गला दबा दिया था। हत्या करा शव को सेक्टर-7 में फेंक आए थे। सरपंच ने उसे जीटी रोड पर उतार दिया था। जिसके बाद वह फरीदाबाद भाग गया था। राजीव ने बताया कि सरपंच की पत्नी की हत्या के मामले में उसे चार हजार रुपये दिए गए थे। सरपंच ने दो हजार रुपये पहले दिए थे और दो हजार रुपये उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद दिए गए थे। उसे कहा गया था कि किसी को कुछ पता नहीं लगेगा। वह पैसे लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने वारदात कुबूल कर ली है
गांव प्रीतमपुरा के सरपंच की पत्नी की मौत के मामले में सरपंच की गिरफ्तारी के बाद उसकी फैक्टरी के कर्मी को भी काबू कर लिया है। कर्मी ने चार हजार रुपये लेकर सरपंच की पत्नी का गला दबाने की वारदात कुबूल की है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
रवींद्र, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed