फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A lot of customers reached the market on Diwali to seek 'happiness'

Sonipat News: दिवाली पर बाजार में ‘खुशियां’ लेने खूब पहुंचे ग्राहक

Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
A lot of customers reached the market on Diwali to seek 'happiness'
फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद
सोनीपत/गोहाना। दीपों के पर्व को लेकर जिले में उल्लास रहा। बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। बाजार में खुशियां लेने के लिए खूब ग्राहक निकले और जमकर खरीदारी की। मार्केट में आए सुंदर फ्लॉवर, मैजिक दीये, मिट्टी की घंटी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। दुकानदारों की माने तो पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। त्योहार पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बाजारों व विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

त्योहार के चलते दुकानों के बाहर सड़क तक बाजार सजे हुए हैं। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड सहित सेक्टर-14 मार्केट में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। साज-सज्जा के सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन व ज्वेलर्स की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार विशेष छूट दे रहे हैं। इस बार मिट्टी की घंटी 50 से 150 रुपये, मैजिक, लटकन व फ्लावर दीये 50 से 200 रुपये, रंग-बिरंगे दीये 30 से 100 रुपये तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

आज किया जाएगा महाभिषेक
दिवाली के पावन पर्व पर माता चिट्टाने वाली का महाभिषेक किया जाएगा। पंडित अमित शौनक ने बताया कि रविवार सुबह 5:00 बजे महाभिषेक होगा और माता की आरती सुबह 5:30 बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी के साथ पूजा सामग्री की बढ़ी मांग
बाजार में चीन के सामान की बजाय स्वदेशी सामान की मांग बढी है। ग्राहक मिट्टी के बने शोपीस, मूर्ति, साज-सज्जा के सामान, रंग-बिरंगे दीयों के साथ स्वदेशी लड़ियां व झालर की खरीदारी कर रहे हैं। छोटी दिवाली पर शनिवार को पूजा-अर्चना के लिए सामान की खरीदारी भी जमकर की।
बाजार व मुख्य चौक पर तैनात रही पुलिस

गोहाना। दिवाली पर्व के चलते बाजार व सड़क पर लोगों की भीड़ रही। वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी हर चौक पर तैनात रही। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते समता, फव्वारा चौक, छोटूराम चौक, मोर चौक समेत सिविल रोड पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को बनाए रखा। समता चौक पर पुलिस कमांडो भी तैनात रहे। वहीं शहर के बाहर नाके लगाकर बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है।

व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हर चौक पर तैनात किया गया है। साथ ही बाजार में भी पुलिसकर्मी सामान्य कपड़ों में तैनात हैं। जाम से राहत के लिए बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। -नीरज कुमार, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

फोटो 25- सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed