फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A king is a combination of monarchy and democracy.

Sonipat News: राजतंत्र तथा लोकतंत्र का मिला-जुला रूप होता है राजा

Wed, 25 Feb 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A king is a combination of monarchy and democracy.
सोनीपत सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में वैदिक यज्ञ समिति के कार्यक्रम में प्रवचन सुनते श्रद्धालु
सोनीपत। हमारा राजा राजतंत्र तथा लोकतंत्र का मिला-जुला रूप होता है। राजा पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं होता। यद्यपि राजा अदण्य होता है फिर भी राजा कोई राष्ट्र के विपरीत कार्य करता है। तो उसके ऊपर भी धर्माधिकारी होता है जो राजा को दंड दे सकता है।
विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को आचार्य वेदपाल ने अथर्ववेद के मंत्रों की व्याख्या करते हुए दी। वे सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में वैदिक यज्ञ समिति की ओर से वृहद यज्ञ के बाद चर्चा कर रहे थे। समिति के 47 वें वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिन आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें बताया कि राजा को सभी वर्गों के प्रति समान भाव से पदार्थ का वितरण करना चाहिए। राजा युद्ध में प्रवृति न रखते हुए भी दूसरों को भयभीत रखें, इसी से प्रजा संतुष्ट रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप शास्त्री ने ईश्वर पर आस्था व्यक्त करते हुए ओम नाम का औढ दुशाला तथा दाता तेरे सुमिरन का वरदान जो मिल जाए भजनों पर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मुख्य वक्ता आचार्य अंकित प्रभाकर ने गायत्री मंत्र में आए वरेण्यम् शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि वह ईश्वर हमारे द्वारा चुनने योग्य है। यद्यपि हम ईश्वर को अपने सांसारिक कामनाओं को प्राप्त करने का आधार मानते हैं जबकि ईश्वर हमारी आत्मा का समर्पण चाहता है। इससे जीवात्मा लाभ व सुरक्षा को प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य दीक्षा आर्या की ओर से किया गया। इसमें महेंद्र शास्त्री, दीनदयाल मदान, अशोक मदान, अनीता चावला, मीनाक्षी मदान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed