{"_id":"69fe47ea7544309e1508b829","slug":"a-huge-quantity-of-liquor-was-seized-in-kharkhoda-area-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153692-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा क्षेत्र में शराब का जखीरा पकड़ा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा क्षेत्र में शराब का जखीरा पकड़ा है
Sat, 09 May 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। सोनीपत शहर में नगर निगम चुनाव के बीच अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने खरखौदा क्षेत्र में शराब का जखीरा पकड़ा है।
टीम ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर पिपली टोल प्लाजा के सामने बनी पार्किंग में खड़े एक ट्राॅला से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को चावल के भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
टीम ने डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार रात सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम में शामिल इंस्पेक्टर बिजेंद्र, एएसआई राजेश, एएसआई शिव कुमार व सीआईडी एसआई जितेंद्र जब पार्किंग में पहुंचे तो वहां खड़े एक ट्राॅले पर चावल के भूसे से भरे बोरे लदे दिखाई दिए।
विज्ञापन
शक होने पर जब टीम ने जांच शुरू की तो बोरियों के बीच शराब की पेटियां नजर आईं। जांच के दौरान जैसे ही टीम ने ट्राले की गहन तलाशी शुरू की, चालक अपना बैग मौके पर छोड़कर भाग गया।