फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A group of passengers left from Ladsauli with chants of Jai Baba Barfani.

Sonipat News: जय बाबा बर्फानी की..जयकारे के साथ लड़सौली से यात्रियों का जत्था रवाना

Fri, 28 Jun 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
A group of passengers left from Ladsauli with chants of Jai Baba Barfani.
सोनीपत। जय बाबा बर्फानी की...जयघोष के साथ गांव लड़सौली से यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जत्थे को रवाना करते हुए ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव लड़सौली से पांच सदस्यीय दल रवाना हुआ है। इसमें गांव अहीरमाजरा से दो युवक और गांव कामी से कई युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोनीपत से रवाना हुए श्रद्धालु दिल्ली में जय भोले की सेवा समिति के बैनर तले एकत्रित हुए। वहां से श्री शक्ति एक्सप्रेस में सवार होकर जम्मू कश्मीर के उधमपुर स्टेशन के लिए रवाना हुए। गांव लड़सौली निवासी प्रवीन मोर ने वर्ष 2018 से अमरनाथ यात्रा शुरू की। उसके बाद से वह लगातार प्रतिवर्ष बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इसके बाद से उनके साथ गांव के ही साथी दीपक कुमार, धर्मेंद्र व राजेश भी ग्रुप में शामिल हो रहे हैं। उनके इस दल में पहली बार गांव के ही दीपक मोर भी बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। इसके अलावा गांव अहीर माजरा से धर्मेंद्र राठी व लोकेंद्र और गांव कामी से कई युवा भी उनके साथ यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रवीन मोर ने बताया कि जय भोले की सेवा समिति के बैनर तले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहा है। 30 जून को पहलगाम से रवाना होने वाले दूसरे जत्थे में समिति के बैनर तले यह श्रद्धालु शामिल होने जा रहे है। 3 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद उनका दल बालटाल के रास्ते उतरकर श्रीनगर रवाना होगा। वहां हनुमान जी के दर्शन के बाद वापस 6 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगे। यह उनकी लगातार छठी यात्रा है। पहले या दूसरे जत्थे में ही वह अमरनाथ बाबा के दर्शन करते हैं। वह कई लोगों को अमरनाथ की यात्रा करवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अमरनाथ यात्रियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। बाबा बर्फानी के प्रति आस्था होने के चलते अब तक 655 लोग अपनी चिकित्सा जांच व पंजीकरण करा चुके है और पिछले साल 590 लोगों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed