{"_id":"6776e7dedb24149894007d0d","slug":"a-group-of-monkeys-brought-down-the-grill-of-the-shed-the-roof-broke-and-the-goods-got-damaged-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130211-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंदरों के झुंड ने गिराई चौबारे की ग्रिल, छत टूटने से सामान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंदरों के झुंड ने गिराई चौबारे की ग्रिल, छत टूटने से सामान क्षतिग्रस्त
Fri, 03 Jan 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फरमाणा में बंदरों के उत्पात ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बंदरों के एक झुंड ने मकान के चौबारे की ईंटों से बनी ग्रिल को गिरा दिया, जिससे मलबा कमरे की छत पर गिरा और छत टूटकर नीचे आ गिरी। इस कारण कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
गांव फरमाणा के अजय का कहना है कि बंदरों के झुंड ने उनके घर पर आकर चौबारे में बने कमरे के ऊपर लगी ईंटों की ग्रिल को हिलाकर गिरा दिया। फ्रंट की ग्रिल का सारा मलबा नीचे के कमरे की छत पर आ गिरा और छत टूटकर नीचे आकर गिर गई। इससे कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अजय का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। कुछ वर्ष पहले ही अपने परिचितों से पैसे लेकर मकान बनाया था। इसे अब बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। छत टूटने के साथ ही मकान की दीवारों तक में भी दरार आ गई है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, ताकि घर की मरम्मत करवाई जा सके। वहीं दूसरी तरफ गांव के सरपंच जगदीश का कहना है कि पूरे गांव में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। सरपंच ने प्रशासन से आग्रह किया कि बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।