फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A group of farmers left for Khanauri border from Sonipat

Sonipat News: सोनीपत से खनौरी बॉर्डर रवाना हुआ किसानों का जत्था

Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A group of farmers left for Khanauri border from Sonipat
फोटो :23: सोनीपत के गोरड़ से खनौरी बॉर्डर रवाना होने की जानकारी देते किसान। संवाद
सोनीपत। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के बैनर तले किसानों का जत्था सोमवार को खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। किसान नेता देशपाल बरोणा व अन्य किसान कारों के काफिले के साथ गांव गोरड से रवाना हुए। किसान खनौरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसान नेता जगजीत सिंह की डल्लेवाल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करेंगे।
विज्ञापन


देशपाल बरोणा ने कहा कि किसानों की 12 मांगों को पूरा कराने के लिए 49 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी हुई है। इसे देखते हुए सोनीपत से किसानों का जत्था खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है। वहां पहुंचने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की कामना करेंगे। प्रचार किया जा रहा है कि वह पंजाब के किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यह गलत है और वह सभी किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। देशभर के किसान एक हैं। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी, मजदूर किसानों की कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी में शहीद चार किसान व एक पत्रकार को न्याय दिलाने, बिजली संशोधन बिल, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने और अन्य मांगों को पूरा कराना चाहते हैं। जत्थे में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed