फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A grand Tiranga Yatra was taken out from Agrasen Chowk to Tiranga Chowk.

Sonipat News: अग्रसेन चौक से तिरंगा चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga Yatra was taken out from Agrasen Chowk to Tiranga Chowk.
फोटो : सोनीपत शहर में भाजपा की ओर से निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक नि​खिल मदान, - फोटो : Samvad
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदों की याद और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अग्रसेन चौक से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा अग्रसेन चौक से देवीलाल चौक, गीता भवन चौक, गुड़ मंडी और ककरोई रोड होते हुए तिरंगा चौक पहुंची। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। तिरंगा देश की पहचान, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। मेयर राजीव जैन ने कहा कि यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। यह अभियान शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश को एक सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय प्रतीक है और यात्रा समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में एकजुट होने का संदेश देती है।

यात्रा के आगे बढ़ने के साथ नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ती गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, योगेश पाल अरोड़ा, नीरज ठरु, दिव्यांक जैन, हरिप्रकाश सैनी, निगम पार्षद मुकेश, सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, संजय ठेकेदार, महेश लूथरा, दिनेश अत्री और नीरज आत्रेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed