फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a grand temple being built in sonipat on the lines of khatu shyam temple

राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर की तरह शहर में बनेगा भव्य श्याम मंदिर

Mon, 20 Jan 2020 09:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
a grand temple being built in sonipat on the lines of khatu shyam temple
श्याम मंदिर का डिजाइन - फोटो : Sonipat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। राजस्थान के सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर सोनीपत में भव्य श्याम मंदिर की स्थापना होगी। रोहतक रोड पर मंडी के पास यह मंदिर बनेगा जो हर तरह से आकर्षक का केंद्र होगा। मंदिर का मुख्य गुंबद 51 फुट का बनेगा, जिसमें नक्काशी भी यमुना के रेत से होगी। जिस तरह से इसका निर्माण किया जा रहा है, उससे साफ है कि यह मंदिर सोनीपत का भव्य धार्मिक स्थल होगा।
सोनीपत के रहने वाले राकेश मित्तल वर्ष 2012 से हर साल श्री श्याम वंदना महोत्सव कराते हैं, जिसमें पूरे शहर के लोग शामिल होते हैं। यह श्याम वंदना महोत्सव सोनीपत के भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल है। इस श्याम वंदना महोत्सव में लोगों की आस्था को देखते हुए राकेश मित्तल के साथ ही राजीव गोयल, नरेश गोयल, प्रेम रोहिल्ला, सीए अनुज मंगला, कोकीन मित्तल, सुमित मित्तल, संजय जिंदल, अनिल गुप्ता सीटू, संजीत दहिया, प्रवीण जैन ने राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर की तरह सोनीपत में मंदिर बनवाने का फैसला लिया। जिसमें 111 लोगों को जोड़ा गया। जिसके बाद रोहतक रोड पर 1700 गज जमीन में 2018 में मंदिर की नींव रखी गई और उस मंदिर का आधा निर्माण हो चुका है। मंदिर की मुख्य गुंबद 51 फुट की होगी, जिसपर यमुना के रेत से कलाकारी कराई जाएगी। इसके अलावा मंदिर में दो अन्य गुंबद 45-45 फुट की होगी तो चौथी गुंबद मुख्य गेट के ऊपर छोटी बनेगी। मंदिर के अंदर भवन में सफेद पत्थर से नक्काशी कराई जाएगी तो उसके अंदर तीन मूर्तियां रहेगी, जिनमें एक खाटू श्याम, दूसरी युगल जोड़ी तो तीसरी हनुमान की होगी।
विज्ञापन

दो साल में पूरा होगा निर्माण कार्य
प्रधान राकेश मित्तल ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूरा होने में लगभग दो साल लग जाएंगे। बताया कि मंदिर में खाटू श्याम से 325 किमी से पैदल ज्योत लेकर आएंगे। सीए अनुज मंगला ने बताया कि मंदिर की भव्यता पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है और इस कारण ही फव्वारे, मैदान, फूल, पौधे भी खूब रहेंगे। जिससे मंदिर में आने वाले फूलों व हरियाली का आनंद ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed