फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A gift given to the countrymen by reducing GST rates

Sonipat News: जीएसटी दरें घटाकर देशवासियों को दी सौगात

Mon, 08 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A gift given to the countrymen by reducing GST rates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र सरकार ने रोजमर्रा उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी दरें कम करके लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार के इस फैसले से जनसामान्य को काफी राहत मिलेगी। वह रविवार को सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंचों से मांगपत्र लिए और मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डॉ. किरण कलकल, प्रदीप सांगवान, पहलवान योगेश्वर दत्त, डॉ. धर्मवीर नांदल, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, बलराम कौशिकडॉ. राममेहर राठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed