{"_id":"6b02e3f3ad8608b3bd0af9f2","slug":"a-fight-broke-out-over-dj-at-a-wedding-sonipat-news-c-197-1-snp1017-164357-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी में डीजे पर हुआ झगड़ा, महिला व दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी में डीजे पर हुआ झगड़ा, महिला व दो बेटे घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। चिड़ाना गांव में शादी में डीजे पर हुए झगड़े में गुड्डी, कपिल देव और भूपेश घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भर्ती करवाया।
कपिल देव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 19 नवंबर को उनके पड़ोसी रितेश की शादी थी। शादी में गांव से ही हरशू, विजय, सागर भी गए हुए थे। उनके साथ देर रात करीब 11 बजे डीजे पर उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान हरशू, विजय व सागर ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मां गुड्डी के साथ अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरशू, सेवा, विजय, अजीत व दो तीन अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान सागर ने अपने घर की छत से ईंटें मारी। झगड़े के बारे में पता चलने पर उनका भाई भूपेश भी वहां पहुंच गया। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बार उन्होंने उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।