{"_id":"693884714214835bee025dc8","slug":"a-farmer-who-went-to-guard-his-field-was-strangled-to-death-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146477-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेत में रखवाली करने गए किसान की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेत में रखवाली करने गए किसान की गला दबाकर हत्या
Wed, 10 Dec 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10: प्रदीप का फाइल फोटो
गोहाना। गांव राणा खेड़ी में बरसीम के खेत की रखवाली करने गए युवा किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव खेत में पड़ा मिला है। किसान के पिता ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिंचाई को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव राणा खेड़ी निवासी जिले सिंह ने बरोदा थाना की बुटाना चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बेटे प्रदीप (23) सोमवार रात करीब नौ बजे बरसीम के खेत की रखवाली के लिए गए थे। बेसहारा पशु रात को बरसीम में नुकसान कर देते हैं। वह रात करीब साढ़े 10 बजे तक वापस नहीं आए तो वह अपने दूसरे बेटे सत्यवान को साथ लेकर बेटे की तलाश में खेत गए।
खेत के पास रास्ते में प्रदीप का शव पड़ा मिला। उन्होंने देखा कि प्रदीप की गर्दन पर गला घोंटने जैसे निशान थे। साथ ही उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर भी गंभीर चोट के निशान मिले। इससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
उनके बेटे सत्यवान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर बरोदा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल की ई-साक्ष्य वीडियोग्राफी भी करवाई। मंगलवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पिता के बयान पर पांच नामजद
मामले में जिले सिंह ने पांच लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि एक माह पहले खेत में सिंचाई को लेकर बेटे प्रदीप की गांव के बालकिशन, उसके भाई रोहताश, बेटे अजय उर्फ अज्जू, गांव के अशोक उर्फ शोकी व उसके भाई बलमत के साथ कहासुनी हुई थी। उस समय गांव में समझौता हो गया था लेकिन आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी। रंजिश के चलते ही पांचों ने मिलकर प्रदीप का गला दबाकर हत्या की है।
परिवार में सबसे छोटे थे प्रदीप
युवा किसान प्रदीप परिवार में सबसे छोटे बेटे थे। वह पशुपालन कर दूध का व्यापार करते है। उन्होंने दसवीं तक पढ़ाई की है। परिवार के पास करीब आधा एकड़ जमीन है, जिस पर चारा उगाते हैं। हमले का शिकार हुए प्रदीप अविवाहित थे। उनसे बड़े दो भाई व तीन बहन शादीशुदा हैं। बताया गया है कि प्रदीप के एक भाई का वर्ष 2016 में निधन हो चुका है। उनका शव सड़क किनारे मिला था।
गांव राणा खेड़ी में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली थी। युवक के पिता ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जांच कर सच्चाई उजागर की जाएगी।
- इंस्पेक्टर धर्मबीर, थाना प्रभारी, बरोदा