{"_id":"611ea5388ebc3e7a037bcbf0","slug":"a-drunken-man-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-with-a-knife-sonipat-news-rtk6213967135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आए व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर आए व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गला काटकर की हत्या
विज्ञापन
कुंडली। गांव कुंडली स्थित गेडोर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने देर रात शराब पीकर घर आने का विरोध करने पर पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। व्यक्ति की मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने वीरवार देर शाम आरोपी ज्ञान प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव संतराहा निवासी रामकली देवी ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे ज्ञान प्रकाश व उसके परिवार के साथ गेडोर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। उसका बेटा मजदूरी करता है। ज्ञान प्रकाश अकसर शराब पीकर घर आता है। उसकी पत्नी सुनीता (32) शराब पीने का विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों में मनमुटाव रहता था और झगड़ा होता रहता था। दोनों को कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माने। रामकली देवी ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को देर रात ज्ञान प्रकाश शराब के नशे में कमरे पर पहुंचा था। उसे नशे में देखकर सुनीता ने विरोध शुरू कर दिया। इससे दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी विवाद में ज्ञान प्रकाश ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी का गला काट दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर ज्ञान प्रकाश चाकू लेकर भाग गया। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वह सुनीता को लेकर अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कुंडली थाना पुलिस ने रामकली के बयान पर उसके बेटे ज्ञान प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सुनीता व ज्ञान प्रकाश का विवाह करीब 12 साल पहले हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां व एक बेटा हैं। सुनीता की हत्या व पिता के फरार होने के बाद उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी दादी रामदेवी पर आ गई है।
विज्ञापन
वर्जन
गेडोर कॉलोनी में महिला की हत्या की जानकारी मिली थी। मौके पर जांच में पता चला कि शराब पीने को लेकर आरोपी का पत्नी से झगड़ा हो गया, जिसमें उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।