{"_id":"67f576715ebfaa56bb0816ad","slug":"a-dead-body-of-a-person-found-at-the-railway-station-not-identified-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134967-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं
Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। रेलवे स्टेशन पर बेंच पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां से शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
गोहाना जीआरपी चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर बेंच पर लेटा हुआ है। उसमें कोई हलचल नहीं है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति मृत मिला। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह कुछ समय पहले स्टेशन पर इधर-उधर घूम रहा था। जब वह बेंच पर लेटा तो उसे हार्ट अटैक आ गया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। व्यक्ति की शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया है।