फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A conspiracy was hatched in the jail to kill the outgoing Sarpanch Naresh of Karewadi

जेल में रची गई थी करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश की हत्या की साजिश

Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
A conspiracy was hatched in the jail to kill the outgoing Sarpanch Naresh of Karewadi
गांव करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच नरेश उर्फ नेशी की हत्या की साजिश सोनीपत जेल में रची गई थी। जीआरपी ने कन्नू गैंग के तीन गुर्गों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। कन्नू गैंग के सदस्य रोहित उर्फ नीटू व अन्य ने जेल में अपने साथ बंद मोनू लल्हेड़ी और साहिल को सरपंच की हत्या का जिम्मा दिया था। मोनू और साहिल ने जमानत पर आने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर निवर्तमान सरपंच की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गांव करेवड़ी में 22 मई को रेलवे लाइन के पास निवर्तमान सरपंच नरेश उर्फ नेशी की सात गोलियां मारकर चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। नरेश के भतीजे ने जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि पंजाब में पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात अजय उर्फ कन्नू गैंग ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्या के षड्यंत्र में कन्नू की मां भी शामिल है। गांव के साहिल ने चाचा की रेकी की और हमले में भी शामिल रहा। जीआरपी इस मामले में कन्नू की मां व अन्य को जेल भेज चुकी है। उनसे पूछताछ में सामने आया था कि निवर्तमान सरपंच की हत्या की साजिश जेल में बंद रोहित उर्फ नीटू, राकेश उर्फ काला व दीपक उर्फ फोर्ड ने रची थी। उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोनू लल्हेड़ी और साहिल भी उनके साथ जेल में बंद थे। तब तय हुआ था कि जो भी पहले जमानत पर बाहर जाएगा, वह नरेश की हत्या करेगा। मोनू और साहिल जमानत पर आ गए थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सरपंच की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मोनू से पूछताछ करने व प्रोडक्शन लगाने दिल्ली गई जीआरपी की टीम
दिल्ली पुलिस ने वीरवार को कुख्यात मोनू लल्हेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। वह निवर्तमान सरपंच की हत्या में आरोपी है। उससे जीआरपी को भी पूछताछ करनी है। इसके लिए प्रोडक्शन वारंट की औपचारिकता पूरी करने के लिए जीआरपी के अधिकारी दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
निवर्तमान सरपंच की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। रोहित ने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर मोनू लल्हेड़ी व साहिल को निवर्तमान सरपंच की हत्या का जिम्मा सौंपा था। पूछताछ में और कई नाम सामने आए हैं। मोनू लल्हेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed