फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A citizen organized a foot march in protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.

Sonipat News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में नागरिक ने निकाला पैदल मार्च

Fri, 24 Jul 2026 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jul 2026 05:09 AM IST
विज्ञापन
A citizen organized a foot march in protest against the lathi-charge at Jantar Mantar.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा उपमंडल कार्यालय में तहसीलदार बिजेंद्र नांदल को ज्ञापन सौंपते प्रदर्शनका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर खरखौदा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले नागरिकों ने वीरवार को प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्यों के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोग परशुराम पार्क से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसडीएम उनका इस्तीफा लिए बगैर कार्यालय से चले गए। इसे लेकर समिति के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए एसडीएम के रवैये की निंदा की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार बिजेंद्र नांदल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अपने हक की मांग करने वाले देश के भविष्य पर लाठियां बरसाना गलत है लेकिन सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के बजाय हठ अपनाए हुए है। उनका कहना है कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार से बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है वह शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति ने राष्ट्रपति से मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए। आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर विकेश दहिया, केहर सिंह, कांग्रेस नेता पार्षद सुनील, जोरावर, इंद्रजीत राणा, नवीन राणा, हंसराज, राकेश व रोहताश दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed