{"_id":"69fa53d212032c2b80075096","slug":"a-businessman-committed-suicide-by-jumping-from-the-seventh-floor-of-vardhman-gardenia-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153513-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वर्धमान गार्डेनिया में कारोबारी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वर्धमान गार्डेनिया में कारोबारी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की वर्धमान गार्डनिया सिटी में कारोबारी की मौत के बाद जानकारी जुटाती पुलिस। स्रोत
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-10 स्थित वर्धमान गार्डेनिया में कोयला व सेनेटरी कारोबारी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुनील मित्तल मूलरूप से मिर्च मंडी प्रभु नगर क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में वर्धमान गार्डेनिया में रहते थे। बताया जा रहा है वह लंबे समय से घरेलू कलह के चलते मानसिक तनाव में थे।
सुनील मित्तल एक वर्ष से वर्धमान गार्डेनिया के सी-3 बिल्डिंग में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और तीन बच्चे उनसे अलग रह रहे थे। पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। घटना से पहले सुनील ने अपने भाई को कॉल कर जानकारी दी थी।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह अब उन्हें कभी नहीं मिलेगा। कुछ देर बाद उन्होंने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मृतक के भाई झारखंड में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-27 के प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।