Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A bulldozer hit a power pole, disrupting power supply to six colonies for eight hours

Sonipat News: बुलडोजर की टक्कर से टूटा बिजली पोल, आठ घंटे बंद रही छह कॉलोनियों की सप्लाई

Thu, 19 Nov 2026 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
A bulldozer hit a power pole, disrupting power supply to six colonies for eight hours
फोटो: सोनीपत में 33 केवी सूरत स्टील पावर हाउस के पास खंभे को बदलती बिजली निगम की टीम। स्रोत: बि
- दोपहर एक बजे हुआ हादसा, रात आठ बजे के बाद बहाल हुई आपूर्ति; पेयजल संकट से भी जूझे लोग
विज्ञापन

फोटो 36: सोनीपत में 33 केवी सूरत स्टील पावर हाउस के पास खंभे को बदलती बिजली निगम की टीम। स्रोत: बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित 33 केवी सूरत स्टील पावर हाउस के पास वीरवार दोपहर बुलडोजर की टक्कर से खंभा टूट गया। औद्योगिक क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम की टीम करीब सात घंटे बाद रात आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर सकी। इस दाैरान लोगों को परेशानी हुई।

हादसा वीरवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। खंभा टूटने से बिजली की लाइनें प्रभावित हुईं तो सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसकी वजह से रोहतक रोड औद्योगिक क्षेत्र, गुड़ मंडी, बैंयापुर, कालूपुर चुंगी और मोहन नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में बिजली संकट बना रहा। निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे खंभे को बदलने के साथ बिजली की तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहा और रात आठ बजे के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित
लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, लाइन पार क्षेत्र में हादसे से करीब दो घंटे पहले भी बिजली आपूर्ति बाधित थी। इसके बाद खंभा टूटने की घटना ने संकट और बढ़ा दिया। बिजली नहीं होने से पानी की मोटरें नहीं चल सकीं और कई कॉलोनियों में पेयजल की समस्या गहरा गई। इसके अलावा दुकानों, औद्योगिक इकाइयों और घरों में रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुलडोजर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरने के कारण आसपास की कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। सूचना मिलते ही निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। देर शाम तक नया खंभा लगवाने और तारों को दुरुस्त करवाने का काम पूरा करवा दिया गया। कार्तिक रोहिल्ला, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed