{"_id":"6951944f17cd6a72cb05b252","slug":"a-blood-storage-unit-will-be-started-at-the-government-hospital-in-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147405-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा के सरकारी अस्पताल में शुरू होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा के सरकारी अस्पताल में शुरू होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट
Mon, 29 Dec 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के खरखौदा में स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। खरखौदा में उपमंडल नागरिक अस्पताल में जल्द ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू की जाएगी। अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट चालू होने के बाद ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सक व लैब तकनीशियन को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और यूनिट चालू करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में बदला गया है। इसके तहत 11 अगस्त को ऑपरेशन थिएटर के शुरू होते ही पहली सिजेरियन डिलीवरी की गई। थाना कलां की प्रियंका ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।
जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत से गायनोकॉलोजिस्ट डाॅ. ऋचा ने खरखौदा पहुंचकर सिजेरियन डिलीवरी कराई। इसमें खून की आवश्यकता होती है। ऐसे में गर्भवती को सिजेरियन के समय खून की कमी न हो, इसके लिए विभाग ने अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए आवश्यक औपचारिकताएं
- 10 गुना 10 आकार के कमरे की आवश्यकता
- प्रशिक्षित दो स्टाफ सदस्य की हो नियुक्ति
- ब्लड स्टोरेज का तापमान 2 से 6 डिग्री तापमान रखना जरूरी
- तापमान के आकलन के लिए डिस्पले होनी चाहिए, जिसमें तापमान के कम-ज्यादा होने का पता चलता रहे।
ब्लड स्टोरेज यूनिट से होंगे कई फायदे
उपमंडल नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू होने के बाद यहां पर गंभीर मरीजों का उपचार शुरू किया जा सकेगा। अब आपातकालीन विभाग से अधिकतर मरीजों को रेफर किया जाता है। जिन गर्भवती को सिजेरियन के दौरान खून की आवश्यकता होती है। चिकित्सक की ओर से कई बार गर्भवती को रेफर कर दिया जाता है या फिर बाहर से खून मंगवाया जाता है।
उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा में जल्द ब्लड स्टोरेज यूनिट खोला जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके सरकार काे भेज दिया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर चिकित्सक व लैब तकनीशियन को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उसके बाद अस्पताल में यूनिट चालू कर दी जाएगी। जिससे मरीजों व गर्भवती को समय पर खून मुहैया हो सके।
- डॉ. योगेश गाेयल, उप सिविल सर्जन