फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A bag containing Rs 4.70 lakh was snatched from a youth who was going to buy a used car.

Sonipat News: पुरानी कार खरीदने जा रहे युवक से छीना 4.70 लाख रुपये से भरा बैग

Sat, 25 Oct 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A bag containing Rs 4.70 lakh was snatched from a youth who was going to buy a used car.
सोनीपत। गांव फाजिलपुर के अड्डे पर सफेद रंग की कार पर सवार होकर आए तीन-चार युवकों ने एक युवक के हाथ से 4.70 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित अपने दो दोस्तों के साथ पुरानी कार खरीदने के लिए जा रहे थे। पीड़ित के बयान पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वेस्ट रामनगर निवासी सचिन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह बुधवार शाम को अपने दोस्त मोहन नगर निवासी मोहित और राम नगर निवासी देव के कार में सवार होकर पुरानी कार खरीदने निकले थे। वह कार देखने बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

पहले वह कालूपुर चुंगी के पास एक कार देखने गए थे लेकिन सौदा तय नहीं हुआ। इसके बाद वह गांव रायपुर से फाजिलपुर की तरफ दूसरी कार देखने निकल पड़े।

जब वह फाजिलपुर अड्डे पर सिगरेट और शीतल पेय पीने को रुके तो उसी समय रायपुर की तरफ से सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार से एक युवक उतरा और सचिन के हाथ से रुपये वाला बैग झपटकर भाग गया। बैग में 4.70 लाख रुपये थे। वह राशि को कार खरीदने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि युवक कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर सफेद कार में सवार होकर भाग गए। कार में पहले से ही दो-तीन अन्य युवक बैठे हुए थे। सचिन ने पुलिस को बताया कि वह झपटमार के सामने आने पर पहचान सकते हैं। पुलिस ने सचिन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमारों के बारे में सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed