{"_id":"68e95f9c78ad12869805319d","slug":"a-33-kv-high-tension-wire-fell-and-snapped-the-ohe-cable-halting-train-operations-for-219-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143619-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी हाइटेंशन तार गिरने से ओएचई तार टूटे, 2:19 घंटे थमे ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी हाइटेंशन तार गिरने से ओएचई तार टूटे, 2:19 घंटे थमे ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के राजीव नगर के पास रेल लाइन पर ओएचई तार टूटने के बाद रोकी गई कोच्चुवली-अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन के अप-डाउन ट्रैक पर शुक्रवार सुबह राजीव नगर के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटने से करीब 15 एक्सप्रेस ट्रेनों व सवारी गाड़ियों का परिचालन 2:19 घंटे तक प्रभावित रहा। ट्रेनों का आवागमन रुकने से यात्री सोनीपत स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे।
नई दिल्ली व नरेला से 15 इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ओएचई लाइन को दुरुस्त कर करीब 9:54 बजे ट्रेनों का परिचालन बहाल कराया। सोनीपत व हरसाना स्टेशन के बीच राजीव नगर बाबा कॉलोनी के पास अप-डाउन रेल लाइन पर सुबह करीब 7:35 बजे अचानक 33 केवी का हाइटेंशन तार टूटकर ओएचई तार पर गिर गया।
पहले दिल्ली से अंबाला अप लाइन का ओएचई तार टूट गया। इसके कुछ देर बाद अंबाला से दिल्ली डाउन लाइन का भी ओएचई टूट गया। इससे अप-डाउन लाइन दोनों पर ट्रेनों का परिचालन रुक गया। इसकी जानकारी राजीव नगर निवासी बाबूराम ने रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना के बाद सोनीपत स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, राठधना स्टेशन अधीक्षक विकास, जीआरपी थाना प्रभारी विजयपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में करीब 15 एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों को सोनीपत सहित अन्य रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
इसके बाद नई दिल्ली व नरेला से 15 इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा गया। इंजीनियरों की टीम ने 2:19 घंटे की देरी के बाद सुबह 9:54 बजे दोनों ओएचई तार जोड़कर रेल परिचालन को सुचारू करवाया। इससे दिल्ली व अंबाला की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली।
इन स्टेशनों पर रोकी गई गाड़ियां
ओएचई तार टूटने के बाद पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली पीएनजी सवारी गाड़ी सोनीपत के प्लेटफार्म नंबर एक पर, पानीपत-दिल्ली जाने वाली सवारी गाड़ी डीपीएम को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया। इनके अलावा महिला स्पेशल सवारी गाड़ी को सांदल कलां, एचएनके सवारी गाड़ी को राजलू गढ़ी, केडीएम सवारी गाड़ी को भोड़वाल माजरी, झेलम एक्सप्रेस को पानीपत के बाबरपुर स्टेशन जबकि कोच्चुवली-अमृतसर एक्सप्रेस को घटना स्थल के पास रोका गया था। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्री परेशान रहे। कई यात्रियों ने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने के लिए रोडवेज बसों व निजी वाहनों का सहारा लिया।
ओएचटी टूटने से इन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
ट्रेन संख्या नाम लेट
64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी 2:00 घंटे
12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 1:55 घंटे
12483 कोच्चुवली-अमृतसर एक्सप्रेस 1:43 घंटे
12497 शान ए पंजाब एक्सप्रेस 1:20 घंटे
64531 दिल्ली-पानीपत सवारी गाड़ी 1:12 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:32 घंटे
64533 दिल्ली-पानीपत सवारी गाड़ी 1:00 घंटे
डाउन लाइन
05302 मऊ त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस 9.04 घंटे
64452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी 3:02 घंटे
64462 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी 2:15 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:00 घंटे
64470 पानीपत-दिल्ली महिला स्पेशल 1:30 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 1:15 घंटे
64536 पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 1:14 घंटे
64002 पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 1:06 घंटे
--
दिल्ली-अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर सोनीपत स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह अचानक ओएचई तार टूटने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ। मामले की सूचना मिलते ही इंजीनियर टीम को मौके पर भेजकर समाधान कराकर ट्रेन परिचालन सुचारू करवाया गया।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे